भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के वैज्ञानिक इंट्रैक्टिव गेमिंग रोबोट विकसित कर रहे हैं। यह रोबोट खेल-खेल में मंद बुद्धि बच्चों का दिमाग बढ़ाने में सक्षम होगा। प्रथम चरण में ट्रिपलआईटी के वैज्ञानिक स्पेन और रूस के विशेषज्ञों संग रोबोट के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं। इस सॉफ्टवेयर का उपयोग छोटे-बड़े रोबोट में आसानी से किया जा सकेगा।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
आईटी विभाग के प्रो. वृजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए रोबोट विकसित किए जाएंगे। मशीन लर्निंग का उपयोग करके उनके साथ जुड़ने में शिशुओं की रुचि का अनुमान लगाया जाएगा। इसके आधार पर इस रोबोट से ऑटिज्म जैसे मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों की बेहतर देखभाल हो सकती है। ऑटिज्म एक मानसिक बीमारी है जिसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लगते हैं।n

प्रो. सिंह ने बताया कि बॉट्स एक प्रोग्राम है, जो खुद ही यूजर से इंट्रेक्ट करता है। रोबोटिक्स और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं, जब आप ऑनलाइन कोई गेम खेलता है तो आपके साथ खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बॉट्स ही होते हैं। रोबोट खुद से 90 फीसदी तक यह सटीक पता लगा सकते हैं कि बच्चे उनके साथ व्यस्त थे या नहीं। इस प्रोजेक्ट में प्रो. वृजेंद्र सिंह के संग पीएचडी छात्रा अनिष्मा यादव काम कर रहीं हैं।
ऑटिस्टिक लोगों की बुद्धि का स्तर होता है भिन्न
प्रो. सिंह ने बताया कि ऑटिस्टिक लोगों की बुद्धि का स्तर कुछ भी हो सकता है। कुछ ऑटिस्टिक लोगों की बुद्धि औसत या औसत से अधिक होती है। कुछ ऑटिस्टिक लोगों में सीखने की अक्षमता
होती है। इसका मतलब है कि उन्हें खुद की देखभाल करने में कठिनाई हो सकती है और उन्हें दैनिक जीवन में मदद की जरूरत पड़ सकती है।
● ट्रिपलआईटी के वैज्ञानिक तैयार कर रहे इंट्रैक्टिव गेमिंग रोबोट
● यह रोबोट ऑटिस्टिक के बौद्धिक विकास में बनेगा मददगार
● स्पेन, ग्रीस देश के साथ मिलकर बनाया जाएगा रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर