बीदर (कर्नाटक)। कर्नाटक के बीदर जिले में परीक्षा के दौरान जनेऊ उतरवाने को लेकर हुए विवाद में सरकार ने साईं स्फूर्ति पीयू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चंद्र शेखर बिरादर और परीक्षा ड्यूटी में मौजूद स्टाफ सतीश पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
17 अप्रैल को कॉमन एलिजिबिलिटी

- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
टेस्ट (सीईटी) देने पहुंचे छात्र सुचिव्रत कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने उससे कहा कि अगर वह जनेऊ नहीं हटाता है तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र ने धार्मिक आस्था से जुड़ा बताकर जनेऊ हटाने से इन्कार कर दिया। उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र की मां नीता कुलकर्णी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि बेटे की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान नहीं किया गया और बिना किसी वैध कारण के उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो उनके बेटे के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की
जाए या फिर उसे किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला दिलाया जाए, जिसकी फीस सरकार या संबंधित कॉलेज वहन करें।