हापुड़। क्षेत्र के गांव नंगोला के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की सहायक अध्यापिका को बच्चों की पिटाई के मामले में निलंबित किया गया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया था। जांच के बाद बीएसए ने कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि पिछले दिनों विद्यालय में छात्रों को पीटने का मामला सामने आया था।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
इस मामले की खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई। वहीं, छात्रों के अभिभावकों से भी बात की गई। इसके साथ ही कक्षा दो में पंजीकृत सिर्फ 18 छात्रों में से आधे ही कक्षा में उपस्थित मिले थे। कुछ अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। बीएसए ने बताया कि जिसके कारण में सहायक अध्यापिका रजनी को निलंबित कर दिया गया है।