अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में
बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अब खंड शिक्षा अधिकारियों व संकुल शिक्षकों को भी स्कूलों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
बच्चों के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत छात्र छात्राओं को विषय सामग्री के जरिये शिक्षण कार्य कराया जाना है। बच्चों को निपुण बनाने के लिए लगातार अभ्यास भी कराया जा रहा है।
इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। न्याय पंचायत स्तर पर पांच-पांच शिक्षकों को संकुल शिक्षक बनाया गया है। इन्हें भी एक एक विद्यालय निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। ताकि परिषदीय स्कूलों में प्री प्राइमरी से कक्षा दो तक के छात्र गणित और भाषा विषय में पढ़ाई में होशियार रहे।
जिले में 245 संकुल शिक्षक इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। बीईओ को एक-एक, एआरपी को दस व एसआरजी (स्पेशल रिसोर्स ग्रुप) को पांच स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई है। जिला समन्वयक भी एक-एक स्कूल को निपुण बनाने की जिम्मेदारी लेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ बीईओ एवं संकुल शिक्षकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।