उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की अब नई तारीख जारी कर दी है। सात और आठ दिसंबर को होने वाली पीसीएस की परीक्षा अब 22 दिसंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि आरओ और एआरओ परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया जा सकता है। ये परीक्षा पहले 22 और 23 दिसंबर को होनी थी। आयोग के इस फैसले के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट