प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में सपोर्टिव सुपर विजन करने के लिए
चयनित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की लिखित परीक्षा में कुछ लोगों ने डायट प्राचार्य पर अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि एआपी चयन परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया गया है। डायट प्राचार्य ने अपने चहेतों का चयन किया है। बिना विषय विशेषज्ञ के शनिवार को माइक्रो टीचिंग करा ली गई। परीक्षा के लिए गणित का पेपर अयोग्य लोगों से तैयार कराया गया। आधी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन भी अयोग्य लोगों से कराया गया है।

- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
इससे परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता भंग हुई। नाराज लोगों ने शनिवार देर शाम डीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। मौके पर मौजूद बीएसए भूपेंद्र सिंह मामले की जांच के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डायट प्राचार्य रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि एआरपी के साक्षात्कार में बीएसए रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया था। जीआईसी के भी विषय विशेषज्ञ शामिल थे। इसी बात से कुछ लोगों को नाराजगी हुई है।