अमेठी सिटी। जिले के 1570 विद्यालयों में तैनात रसोइयों को फिल्म दिखाने की योजना है। नवीन पोषण फिल्म के माध्यम से उन्हें पोषण योजना के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में प्रश्नावली के माध्यम से प्रशिक्षण का टेस्ट भी लिया जाएगा।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
प्रधानमंत्री पोषण या मध्याह्न योजना छात्र-छात्राओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी होने के कारण महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील योजना है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय में तैनात रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म दिखाई जाएगी जिसमें विद्यालय स्तर पर ही रसोइयों को प्रधानाध्यापक या इंचार्ज अध्यापक की ओर से फिल्म दिखाई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी
नवीन पोषण फिल्म के माध्यम से दिया जाएगा प्रशिक्षण
ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद रसोइयों का ध्यान विभिन्न नियमों और निर्देशों पर आकृष्ट किया जाना है। इसमें भोजन पकाने से पहले गैस स्टोव, बर्नर व रेगुलेटर की जांच की जाए। भोजन पकाने में एलपीजी का प्रयोग हो।
किचन में खाना पकाने से पहले सुनिश्चित किया जाए कि वहां चूहा, कीड़े, छिपकली व मक्खी आदि न हों। भोजन को ढककर ही पकाया जाए तथा पका हुआ भोजन ढक कर रखा जाए। खाद्य सामग्री में आयोडीन युक्त नमक, सील बंद तेल, मसाले का ही प्रयोग किया जाए। निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन बनाया जाए। रोटी कच्ची व जली हुई न हो।