ज्ञानपुर। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को भदोही ब्लॉक के तीन और ज्ञानपुर ब्लॉक के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद 16 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए को ज्ञानपुर ब्लॉक के दो विद्यालयों में एक-एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं भदोही ब्लॉक के दरूनहां में 9 शिक्षक नदारद मिले।

- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
बीएसए के निरीक्षण में भदोही ब्लॉक के अर्जुनपुर में शिक्षामित्र कमलेश कुमार व चेतनीपुर में आशीष मौर्या नदारद मिले।
इसी तरह दरूनहां में आदर्श कुमार, प्रिया शर्मा, सुरज त्रिपाठी, अरविंद पटेल, जिउत राम कन्नौजिया, कंचन दुबे, राम प्रकाश मौर्या, सत्य प्रकाश सिंह, संध्या गायब रहीं।
वहीं रामपुर में आनंद कुमार विश्वेश्वर नाथ गुप्ता और अश्वनी वर्मा अनुपस्थित मिले। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लॉक के घरवन में शीलू गुप्ता और ज्ञानुपर में अनुज देवी नदारद मिली। बीएसए ने सभी का वेतन रोक दिया है। संवाद