स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली विद्यालीय 68वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आ रहे शिक्षकों व बच्चों के होटल में रुकने पर यहां के शिक्षकों की निगरानी में ड्यूटी नहीं लगेगी।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने यह आश्वासन शनिवार को उप्र. माध्यमिक शिक्षिक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र से हुई वार्ता के दौरान दिया है। डीआईओएस द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिले के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की होटलों में प्रतिभागियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध जताया था। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी आदि ने जेडी समेत अन्य को पत्र लिखकर होटल में लगी ड्यूटी निरस्त करने की मांग की थी। जेडी ने शिक्षकों की होटल में लगी ड्यूटी निरस्त करने के लिये डीआईओएस को निर्देश दिये हैं।