सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स समिति के अफसरों के निरीक्षण में 121 अनुपस्थित मिले हैं। इस पर बीएसए ने सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स समिति ने जिले के 19 विकासखंड़ों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई थीं। इस जांच में सामने आया कि 48 शिक्षामित्र, 18 अनुदेशक व 55 शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय में नहीं है। विद्यालय के जिम्मेदारों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि अवकाश की कोई सूचना नहीं है। अफसरों ने इन्हें गैर हाजिर करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी थी।
कार्रवाई की जाएगी
टीम की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इन सभी को नोटिस दी है। 15 दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।