प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में जनता दरबार में मुलाकात कर नियुक्ति की गुहार लगाई।n

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
कहा कि भर्ती का विज्ञापन 2021 में आया था जिसकी परीक्षा अक्तूबर 2021 में हुई एवं परिणाम नवंबर 2021 में आया। उसके बाद आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे गए जिनमें लगभग 500 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन में से 132 सही पाए गए। इसके सुधार के लिए शासन ने एक समिति गठित की और सभी ओएमआर शीट का पुन मूल्यांकन हुआ। जिसके कारण लगभग 3200 अभ्यर्थी और फेल हो गए और दोबारा फेल अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने 15 फरवरी 2024 को सभी याचिकाएं खारिज करते हुए भर्ती का मार्ग प्रशस्त कर दिया। किंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण आरक्षण की विसंगतियां अभी तक दूर नहीं हो पा रही हैं। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि चार बार रिमाइंडर के बावजूद भर्ती रुकी हुई है।