Primary ka master news
फर्रुखाबाद। रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दोष सिद्ध पिता-पुत्रों को उम्रकैद की सजा के बाद जेल भेजा गया था। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शिक्षक भाइयों को निलंबित कर दिया। कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी हरगोविंद यादव फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता व उनके पुत्र योगेश प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में सहायक अध्यापक और देवेश यादव प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में प्रधानाध्यापक हैं। मोहल्ले के ही रामप्रकाश गुप्ता ने पिता-पुत्रों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
आरोप लगाया था कि हमलावरों ने रंजिशन वर्ष 1998 में उनके पुत्र अनिल गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था।इस मामले में दो दिन पहले न्यायालय ने हरगोविंद यादव, योगेश और देवेश यादव पर दोष सिद्ध करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया था।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि उम्रकैद की सजा पाए सहायक अध्यापक योगेश यादव और प्रधानाध्यापक देवेश यादव को निलंबित कर दिया गया है।