बरईपार। डीएम ने मछलीशहर तहसील के दो ब्लॉकों में प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध शिक्षा समितियों के चयन की जांच बीएसए को सौंपी है।
मछलीशहर और सुजानगंज ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था संचालित करने के लिए प्रबंध शिक्षा समिति का गठन किया जाना था। इसका गठन 30 नवंबर तक हो चुका है। आरोप है कि अधिकारी नियुक्त कर गांव में डुगडुगी पिटवाई जाती है और सबको बुलवाकर चुनाव किया जाता है लेकिन प्रधानाध्यापकों ने विभाग को

- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
विश्वास में लिए बिना समितियों का चुनाव कर लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। मछलीशहर ब्लॉक के वारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक ने मनमाने ढंग से प्रबंध समिति का चुनाव किया था। प्रधान कमलेश मिश्रा ने बीएसए से इसकी शिकायत कर फिर चुनाव कराने की मांग की।
उधर सुजानगंज के कपूरपुर गांव में बिना सूचना के चुनाव कराने पर अखिलेश तिवारी के प्रार्थनापत्र पर डीएम ने जांच का निर्देश दिया। संवाद