पयागपुर (वहराइच) उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ हितों के लिए संघर्षरत है। संगठन शासन व सरकार के लगातार संपर्क में है। कई चरणों में वार्ता भी हो चुकी है। शिक्षामित्र की समस्याओं से संबंधित कई मांगों पर सरकार ने आश्वासन दे रखा है। संबंधित शासनादेश सरकार को जल्द जारी कर देना चाहिए। ये बातें संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल ने शनिवार को संगठन के संपर्क कार्यालय खुटेहना चौराहे पर शिक्षामित्रों से कहीं।

सम्मानजनक वेतन देंः उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में हैं, जिसका समाधान होना आवश्यक है। कहा कि शिक्षामित्रों ने जीवन का अधिकांश समय प्राथमिक शिक्षा को सुधारने में दिया है। इसके बदले
उनको मिल रहा पारिश्रमिक जीवनयापन योग्य नहीं है। सरकार को चाहिए कि उन्हें सम्मान जनक वेतन दे।
- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे