राज्य सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी को अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था), नगर निगम कानपुर के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।
पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी, चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा को संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।