प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 60244 पदों की पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अन्तिम आंसर की संशोधित करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दीपक राणा व अन्य की याचिका पर उनकी अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय को सुनकर दिया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 के पद विज्ञापित किए। दस पालियों के प्रश्नपत्रों और उत्तर कुंजी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर 11 से 19 सितंबर तक प्रदर्शित करते हुए अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। भर्ती बोर्ड के अनुसार 25 प्रश्नों के त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रश्नों को निरस्त किया गया। 29 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही हैं और 16 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब भी काफी विसंगतियां हैं।