मामला 6 सुनीता द्विवेदी की अवमानना याचिका पर यह आदेश दिया।
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने औरैया के बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। सीजेएम औरैया को निर्देश दिया है कि सात जनवरी को बीएसए की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने सहायक अध्यापिका याची के अधिवक्ता अग्निहोत्री त्रिपाठी ने पक्ष रखा। औरैया निवासी याची को बीएसए ने 15 जून 2024 को निलंबित कर दिया था। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने बीएसए को विभागीय कार्रवाई दो माह में पूरी करने का निर्देश दे याचिका निस्तारित कर दी। बीएसए ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो याची ने अवमानना याचिका दाखिल की। न्यायालय ने बीएसए को आदेश का पालन कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने व स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। बीएसए ने न तो आदेश का अनुपालन किया और न ही स्वयं उपस्थित हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर सात जनवरी को तलब कर लिया है

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित