बरेली। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के विगत वर्ष आठ दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत बीएसए से की गई है। शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि विकास क्षेत्र आलमपुर जाफराबाद के एक विद्यालय की शिक्षिका ने विभाग को गुमराह किया।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
वह दो जून 2023 से नौ जून 2023 तक कनाडा की यात्रा पर गईं। इसके लिए उन्होंने विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली। ऐसे में शिक्षिका की आठ दिनों की लोकेशन व पासपोर्ट की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही इसमें आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी से जांच नहीं कराने का अनुरोध किया गया है। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद