प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अध्यापक की वरिष्ठता में प्रोबेशन अवधि बाधक नहीं है। कोर्ट ने बालेश्वर दास केस के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद कर्मचारी मूल नियुक्ति तिथि से नियमित माना जाएगा। ऐसे में याची से पहले विपक्षी की नियुक्ति होने के कारण वह वरिष्ठ हैं। यह कहते हुए न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने याचिका खारिज कर दी। बदायूं के कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में 13 सितंबर 1998 को लेक्चरर पद पर याची डॉ. योगेन्द्र पाल को प्रोन्नत किया गया। वहीं, विपक्षी शिक्षक रजनीश कुमार को 20 अप्रैल 1998 से एक साल के प्रोबेशन पर नियुक्ति दी गई। प्रोबेशन अवधि 19

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बदायूं के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका कर दी खारिज
अप्रैल 1999 में पूरी हुई। मामले में याची ने दावा किया था कि वह विपक्षी शिक्षक से वरिष्ठ है। वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य न बनाए जाने पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वहीं विपक्षी कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनीश कुमार के अधिवक्ता ने दलील दी कि प्रोबेशन अवधि वरिष्ठता में बाधक नहीं है। एक साल का प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद मूल नियुक्ति तिथि से ही कर्मचारी की नियुक्ति मानी जाती है। इस पर सहमत होते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी