मंझनपुर। हर साल की तरह इस बार किताबों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए शिक्षक व शिक्षामित्र को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। हर स्कूल तक किताबों को पहुंचाने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
इसके लिए सरकार ने किताब पहुंचाने की धनराशि जारी कर दी है। कहीं, कोई शिक्षक व शिक्षामित्र किताब ले जाते दिखे तो इसके लिए बीएसए को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत आम आदमी भी कर सकता है।
जिले में 1089 परिषदीय विद्यालय हैं। इसके अलावा 385 के करीब एडेड स्कूल हैं। जहां कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन होना है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को एक अप्रैल को निशुल्क किताबों का वितरण होना है।