आजमगढ़ परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में पाठ्यपुस्तकें समय पर पहुंचाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएसए को निर्देश है कि वे किताबें विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि किताबें शिक्षकों से किसी भी हाल में न ढुलवाई जाएं। अगर शिक्षकों से किताबें ढुलवाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) तक ही किताबें न पहुंचाई जाएं, बल्कि प्रत्येक विद्यालय तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। पाठ्य-पुस्तकों की ढुलाई में होने वाले खर्च का आंकलन कर बजट विभाग से मांगें। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से नए सत्र के लिए किताबों के वितरण की व्यवस्था अभी से शुरू किए जाने के आदेश सभी जिले के बीएसए को दिए गए हैं।
वर्तमान शैक्षिक सत्र में अधिकांश जिले से शिकायतें आईं थी कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों से किताबों की ढुलाई शिक्षकों से कराई गईं।