Home PRIMARY KA MASTER NEWS बड़ी खुशखबरी! 🚨 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।

बड़ी खुशखबरी! 🚨 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश पुलिस में 19,220 पदों पर भर्ती आने वाली है! 👮‍♂️🔥

🔹 आरक्षी पीएसी – 9,837 पद

🔹 आरक्षी नागरिक पुलिस – 3,245 पद

🔹 विशेष सुरक्षा बल – 1,341 पद

🔹 महिला बटालियन – 2,282 पद

🔹 अन्य पद – 2,515

📢 अधिसूचना अप्रैल के अंत तक जारी होगी।

🔗 अधिक जानकारी: uppbpb.gov.in

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी है।। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने गुरुवार को बताया कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा है। इसमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341, महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444 और सिपाही घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने उप निरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी बोर्ड को अधियाचन भेजा है।

इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 106, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 और प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद शामिल हैं। बता दें कि बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया हाल ही में संपन्न की है, जिनका चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र जमा कराने की कवायद जारी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने जल्द 30 हजार भर्तियां करने की घोषणा की थी।

जेल वार्डर की भी होगी भर्ती

वहीं दूसरी ओर कारागार मुख्यालय ने भी भर्ती बोर्ड को जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए अधियाचन भेजा है, जिसका परीक्षण करने के बाद आगामी अप्रैल माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बोर्ड ने इन सभी भर्तियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अपनी वेबसाइट का अवलोकन करते रहने को कहा है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153, लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 पदों और रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी।

60,244 पदों पर की भर्ती

बता दें कि बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया हाल ही में संपन्न की है, जिनका चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र जमा कराने की कवायद जारी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पुलिस में जल्द 30 हजार भर्तियां और की जाएंगी।

प्रचलित भर्ती प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड के मुताबिक कुशल खिलाड़ी के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पदों, आरक्षी नागरिक पुलिस 372 एवं आरक्षी पीएसी 174 पदों के लिए भी कार्यवाही प्रचलित है। इसमें अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण की प्रकिया शुरू की जाएगी। सभी भर्तियों के संबंध में शीघ्र ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट व एक्स हैंडल पर सूचना दी जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96