नई दिल्ली, एजेंसी। निजी क्षेत्र के येस बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी पहली अप्रैल से सावधि जमा यानी एफडी पर ब्याज दर घटा दी है। बैंक ने अपनी कुछ अवधि की एफडी पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई है।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
इंडियन बैंक से कर्ज लेना हुआ महंगा: इंडियन बैंक ने भी रेपो दर से जुड़े कर्ज पर देय ब्याज दर 0.10% बढ़ाकर 9.05% करने की घोषणा की है। इससे खुदरा कर्ज महंगा होगा। संशोधित ब्याज दरें तीन अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने रेपो दर को 6.5% से घटाकर 6.25% किया था, इसके बावजूद ब्याज दर में वृद्धि की गई है।

किस्त कम क्यों नहीं हो रहीं: रेपो दर कटौती के बाद भी कर्ज लेना सस्ता नहीं हुआ है क्योंकि ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है कि बैंकों को पैसा जुटाने में कितना खर्च आ रहा है। रिजर्व बैंक ने बैंकों में खूब पैसा डाला है लेकिन इसका असर बाजार पर ज्यादा नहीं दिख रहा है