Home News अधिभार बढ़ा, यूपी में बिजली महंगी

अधिभार बढ़ा, यूपी में बिजली महंगी

by Manju Maurya

 प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली अप्रैल में महंगी हो गई है। बिजली बिलों में पहली बार 1.24% ईंधन और ऊर्जा खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) जुड़कर आया है यानी, अगर किसी उपभोक्ता का वास्तविक बिजली बिल 1000 रुपये था तो उसे एफपीपीएएस के तौर पर 12.40 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा। पांच साल में यह पहला मौका है, जब बिजली दरें बढ़ाई गई हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इस साल आठ जनवरी को वितरण और पारेषण के लिए बहुवर्षीय टैरिफ नियमन के तीसरे संशोधन को मंजूरी दी थी। इसके तहत ईंधन, ऊर्जा खरीद समायोजन अधिभार मंजूर किया। जनवरी में कंपनियों ने 78.99 करोड़ सरप्लस आंका और समायोजन के लिए अप्रैल से 1.24% अधिभार लगा दिया गया।

सरचार्ज अवैध : परिषद

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 33122 करोड़ बकाया हैं। ऐसे में ईंधन, ऊर्जा खरीद में कुछ रुपये बिजली कंपनियों के सरप्लस निकल रहे थे तो इस रकम से समायोजित करना चाहिए था। सरचार्ज को अवैध करार दिया और समान अधिभार सभी उपभोक्ताओं से वसूलने पर सवाल उठाए।

बदल सकती है ंदरें

नियामक आयोग के रेगुलेशन में हर माह सरचार्ज दरें तय करने का अधिकार ऊर्जा निगम को है। जैसे अप्रैल में जनवरी में ईंधन, ऊर्जा खरीद का खर्च समायोजन हुआ है, मई में फरवरी का समायोजन होगा। अप्रैल के बाद हर माह सरप्लस समायोजन के लिए अलग-अलग दरें तय की जाएंगी, जो कम या ज्यादा हो सकती हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96