लखनऊ, राजकीय इंटर कॉलेजों की तरह अब एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता(पीजीटी) के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है।
अब तक प्रवक्ता बनने के लिए सिर्फ परास्नातक होना जरूरी था। इसी प्रकार से सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता पद के लिए बीएड के समकक्ष दूसरे राज्यों के डिप्लोमा भी अब मान्य नहीं कर दिए गए हैं अर्थात बीएड की डिग्री ही मान्य होगी।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
राज्य सरकार ने बुधवार को इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश में राजकीय और एडेड दोनों तरह के इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल में पढ़ाने के लिए सहायक अध्यापक और इंटर में पढ़ाने के लिए प्रवक्ता की नियुक्ति की जाती है। पहले सहायक अध्यापक बनने के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक और बीएड या समकक्ष होती थी। इंटर में पढ़ाने के लिए परास्नातक होना जरूरी था। राजकीय विद्यालयों में पहले ही संशोधन किया जा चुका है।
वहां प्रवक्ता बनने के लिए परास्नातक के साथ ही बीएड जरूरी है।
अब राजकीय की भांति ही एडेड इंटर कॉलेजों में भी एक समान अर्हता कर दी गई है। प्रवक्ता के लिए होने वाली पीजीटी भर्ती में परास्नातक के साथ बीएड की डिग्री भी जरूरी होगी। वहीं हाईस्कूल में अब तक बीएड के समकक्ष महाराष्ट्र का बॉम्बे आर्ट और अन्य राज्यों के कई डिप्लोमा को भी माना जाता था। अब हाईस्कूल और इंटर में ये डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे। किसी भी विश्वविद्यालय की बीएड की डिग्री पूरी तरह से मान्य होगी। सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता पद के लिए बाकी अर्हताओं में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।