लखनऊ। प्रदेश के 46,189 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने पर शासन में फिलहाल सैद्धांतिक सहमति बनती दिख रही है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के मुद्दे पर मंगलवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, वित्त, कार्मिक और न्याय विभाग के अपर मुख्य सचिवों ने भाग लिया।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
बैठक में 46,189 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने पर सैद्धांतिक सहमति बनती नजर आ रही है।
इन शिक्षकों का चयन जनवरी 2004 में निकले विज्ञापन के आधार पर हुआ था, लेकिन प्रशिक्षण प्रक्रिया में देरी के कारण उनकी नियुक्ति दिसंबर 2005 में हुई। इस देरी के चलते ये सभी नई पेंशन योजना के तहत आ गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों के अनुसार, जिन पदों के विज्ञापन नई पेंशन योजना लागू होने से पहले निकले थे, उन्हें पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाना चाहिए।