Home PRIMARY KA MASTER NEWS टीचर्स की जोड़ी बनी तो घर वापसी पक्की, पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया दो चरणों में शुरू

टीचर्स की जोड़ी बनी तो घर वापसी पक्की, पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया दो चरणों में शुरू

by Manju Maurya

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में लंबे समय से पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए अब यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतरजनपदीय और अंत:जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है। 

पहले चरण में अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है। इस चरण में शिक्षक और शिक्षिकाएं एक-दूसरे की सहमति से ओटीपी के माध्यम से आनलाइन जोड़ी बना सकेंगे। यह प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी। 

इसके बाद 28 मई को स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे। शिक्षकों को 29 मई से पांच जून के बीच अपने वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर ग्रीष्मावकाश में नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। 

दूसरे चरण में अंत:जनपदीय पारस्परिक तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 29 मई से छह जून तक शिक्षक आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ी बनाएंगे। इसके बाद नौ जून को तबादला आदेश जारी होंगे। 

स्थानांतरित शिक्षकों को 10 जून से 15 जून के बीच अपने नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से अपील की है कि वे समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और तय तारीखों के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करें। यह प्रक्रिया उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है जो वर्षों से अपने गृह जिले से दूर रहकर सेवा दे रहे हैं। 

अब उन्हें अपने पसंद के जिले में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार के करीब रहकर बेहतर ढंग से व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बना सकेंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96