1.समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी,
2. समस्त मुख्य सेविका, जनपद-अम्बेडकरनगर।
दिनांक 11.07.2025 को निदेशक महोदया के अध्यक्षता में सम्पन्न जूम समीक्षा बैठक में यह निर्देश प्रदान किया गया है कि आपके जनपद में मर्ज होने के उपरान्त रिक्त हो रहे प्राथमिक विद्यालय का प्राथमिकता के आधार पर भौतिक निरीक्षण करा लिया जाय।
जैसाकि आप लोग अवगत है कि जो आंगनबाड़ी केन्द्र प्राथमिक विद्यालय के परिसर अपने भवन में संचालित नहीं है उनका संचालन रिक्त हो रहे प्राथमिक विद्यालय में कराया जाना है।
अतः आप लोगों को निर्देशित किया जाता है कि पत्र के साथ संलग्न प्राथमिक विद्यालय के सूची के अनुसार अपने परियोजना का दिनांक 12.07.2025 को प्रत्येक दशा में युद्ध स्तर पर भौतिक निरीक्षण करते हुए जी०पी०एस० फोटो के साथ निर्धारित प्रारूप पर सूचना तैयार कर सायं 05:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
