*सुल्तानपुर में प्राइमरी स्कूल प्रधानाचार्य हिरासत में:* टैक्स की हेराफेरी का आरोप, आयकर विभाग की कार्रवाई
*सुल्तानपुर में* आयकर विभाग ने सोमवार को एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य को हिरासत में लिया है। जयसिंहपुर ब्लॉक के सपाही प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य राम जन्म यादव पर शिक्षकों के आयकर रिटर्न में हेराफेरी का आरोप है।
*मामला तब सामने आया जब कूरेभार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरोला की शिक्षिका विमलेश कुमारी ने आयकर विभाग में शिकायत दर्ज कराई।* विमलेश ने दो साल पहले राम जन्म को टैक्स जमा करने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन उन्होंने यह राशि जमा नहीं की।
सुल्तानपुर-
इनकम टैक्स का छापा।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने दो शिक्षकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
सरकार को टैक्स भरने में गलत जानकारियां देकर हेराफेरी करने का आरोप।

जयसिंहपुर के सताही प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य राम जनम यादव व कूरेभार के बरौला प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका बिमलेश कुमारी को इनकम टैक्स ने पकड़ा।
जांच जारी,कई अन्य शिक्षक,शिक्षिकाएं राडार पर।
शिक्षा महकमा में हड़कम्प।
ITR रिटर्न में गड़बड़ झाला कर ज्यादा पैसा निकालने का आरोप।