ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से की थी शिकायत
उरई कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को फोन कर परेशान करने के आरोप में बीएसए ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर उन पर बच्चों को सही ढंग से न पढ़ाने और विद्यालय में मोबाइल फोन पर वीडियो देखने के आरोप भी लगाए थे। डीएम के निर्देश पर बीईओ ने जांच की तो मामला सही पाया गया। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने निलंबर की कार्रवाई कर प्रधानाध्यापक को परिषदीय स्कूल धंगवा से संबद्ध किया गया है। इस मामले में प्रधानाध्यापक का कहना है कि ग्रामीण बेवजह परेशान करते हैं, उनकी झूठी शिकायत की गई है।
उरई शहर के मुहल्ला सुशील नगर निवासी दशरथ सिंह कुशवाहा डकोर ब्लाक के कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी बैरागढ़ में
