*राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा, सरकारी स्कूल की छत गिरने से चार बच्चों की मौत और कई घायल*
_शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे में कई बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई।_