चंदौली, । प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से मृतक शिक्षामित्रों की याद में शुक्रवार को धरना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कैंडिल जलाकर मृत शिक्षामित्रों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा किया। वहीं कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 25 वर्षों से नियमित, निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षामित्रों की दयनीय दशा को देखते हुए मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही अन्य

सीएम के नाम सात सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
शिक्षामित्रों ने मृतक साथियों को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शिक्षामित्र अवसाद ग्रसित हैं। मात्र 10 हजार में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-
पिता की दवाई आदि का खर्च वहन नहीं कर पाने के कारण प्राण घातक कदम भी उठा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को आर्थिक संकट से उबारने एवं उनकी मनोदशा को सुधारने के लिए सरकार के प्रतिनिधियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से लगातार अनुरोध किया जाता है लेकिन अगस्त 2017 के बाद से अब तक एक रुपये की वृद्धि नहीं हो पाई है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि वर्तमान में महंगाई को देखते हुए नियमितीकरण से पूर्व अन्य राज्यों राजस्थान, बिहार, उत्तराखण्ड, हरियाणा की भांति शिक्षामित्रों को मानदेय दिया जाए।