बहराइच। जिले में 3 से 6 साल के वे बच्चों की शिक्षा अब पहले से ज्यादा न सशक्त और व्यवस्थित होने जा रही है।
विकास खंडों में पेयरिंग से खाली हुए स्कूलों में बाल वाटिका (प्री-प्राइमरी) कक्षाओं के संचालन के लिए ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) एजुकेटरों की भर्ती शुरू कर दी गई है। योजना के प्रथम चरण में 313 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 30 सितंबर तक सेवायोजन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जिले के 14 विकास खंडों में बेसिक न शिक्षा विभाग के 2803 विद्यालय स्थापित हैं। इनमें से सरकार की पेयरिंग
योजना के तहत 173 विद्यालय खाली हुए हैं, जहां पर नई व्यवस्था के तहत एजुकेटर संविदा के आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा शासन से जिले के और 140 स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर तैनाती को हरी झंडी मिली है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष
सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि कुल 313 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इन स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। ये सभी शिक्षक छोटे बच्चों की शिक्षा के लिए बाल वाटिका कक्षाओं में काम करेंगे।
बीएसए ने बताया कि प्री-प्राइमरी कक्षाएं बच्चों की शुरुआती समझ, भाषा और सामाजिक कौशल का आधार बनाती हैं। सरकार की यह पहल न सिर्फ बच्चों की शिक्षा को मजबूती देगी, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी सुनहरा अवसर लेकर आई है। ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती संविदा (सेवा प्रदाता अनुबंध) के आधार पर 11 महीने के लिए की जा रही है।
कैसे करें आवेदन: भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक
अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 रखी गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास होमसाइंस विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, साथ ही नर्सरी टीचर ट्रेनिंग या डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन अनिवार्य है। बाल शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को चयन में
वरीयता दी जा सकती है
सर्विस प्रोवाइडर के चयन की प्रकिया शुरू : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर शिक्षकों की नियुक्ति सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से जिले में की जानी है। इसके लिए जिला स्तर पर ही सर्विस प्रोवाइडर संस्था का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। संस्था का चयन होने के बाद आनलाइन मिलने वाले आवेदनों के माध्यम से ईसीसीई एजुकेटर शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होगी।