लखनऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग की देखरेख में होने वाले अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
इनमें जनपदीय स्तर की हॉकी, तीरंदाजी, कराटे और शूटिंग के आयोजन हो चुके हैं।
तैराकी, डाइविंग अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबलों की जिम्मेदारी विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज को दी गई है।
हैंडबाल के मुकाबले तीनों वर्गों मे पांच
और छह अगस्त को काली चरण इंटर
कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर
कॉलेज की देखरेख में आयोजित किये
जायेंगे। टेबल टनिस और बैडमिंटन के
माध्यमिक शिक्षा विभाग की देखरेख में स्कूली खेल का कैलेंडर जारी
मुकाबले तीनों आयु वर्गों में 11 और 12 अगस्त को राजकुमार और शिया इंटर कॉलेज की देखरेख में होंगे। फुटबॉल के मुकाबले डीएवी इंटर कॉलज की देखरेख में कॉलेज के ग्राउंड पर खेले जायेंगे।
कुश्ती (फ्री स्टाइल) के मुकाबलों के आयोजन की जिम्मेदारी बालक वर्ग के लिए राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज बालिका वर्ग में सरस्वती विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज नरही की देखरेख में होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिस खेल की जिम्मेदारी दी गई हैं, अधिकांश मुकाबले उन स्कूलों के मैदान में होंगे।वहीं जानकारी के अनुसार इसके अलावा कुछ मुकाबले शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम में खेले जायेंगे।n
