बदायूं: हाल ही में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने घोषणा की कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं और जो एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं, उनका विलय नहीं किया जाएगा। इस घोषणा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी है। रविवार तक एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले 60 विद्यालयों की पहचान कर ली गर्द थी। सोमवार को 10 ऐसे विद्यालयों की पहचान की गई, जिनमें छात्र संख्या 50 या उससे अधिक हो गई है। अब इन विद्यालयों का विलय भी समाप्त किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले

चरण में 38 और दूसरे चरण में 102 विद्यालयों का विलय किया था। मंत्री संदीप सिंह ने विलय की नीति में बदलाव की बात करते हुए कहा था कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों का विलय नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही,
शिक्षामंत्री के बयान के बाद एक किमी से अधिक दूरी और 50 छात्र संख्या वाले विद्यालयों का किया जा रहा अध्ययन
50 से कम छात्रों वाले विद्यालयों और रेलवे लाइन पार करने वाले विद्यालयों को भी विलय से मुक्त रखा जाएगा। मंत्री के बयान के बाद, जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने नए मानकों के अनुसार नई सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को दिनभर सूची बनाने का कार्य जारी रहा, जिसमें पहले 70 वेद्यालयों के नाम जोड़े गए और बाद में 10 और विद्यालयों का नाम शामिल किया गया, जिससे कुल संख्या 80 हो गई।
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन से मिले आदेश के बाद विलय किए गए विद्यालयों की दूरी, छात्र संख्या आदि का अध्ययन किया जा रहा है।