नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को लोकसभा में प्रवर समिति से अनुमोदित नया आयकर बिल पेश करेंगी। रिजिजू ने लोकसभा से आयकर बिल वापस लेने को लेकर मीडिया में उठे सवालों को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया बिल प्रवर समिति के सुझाए सभी 285 संशोधनों को शामिल करेगा। उन्होंने कहा, जब किसी बिल में बहुत अधिक संशोधन होते हैं, तो यह सामान्य संसदीय प्रक्रिया है कि पुराना बिल वापस लेकर नया पेश किया जाए
