Home PRIMARY KA MASTER NEWS सभी शिक्षकों को अब करना होगा ‘निपुण प्लस एप’ डाउनलोड

सभी शिक्षकों को अब करना होगा ‘निपुण प्लस एप’ डाउनलोड

by Manju Maurya

लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अब सभी शिक्षकों को ‘निपुण प्लस एप’ डाउनलोड करना होगा। पहले यह एप ‘निपुण लक्ष्य एप’ के नाम से केवल कक्षा एक से तीन तक के लिए सीमित था, लेकिन अब इसे कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विषयों और सभी शिक्षकों के लिए आवश्यक कर दिया गया है।

‘निपुण प्लस एप’ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी निपुण भारत मिशन का डिजिटल टूल है। इस एप के जरिये शिक्षकों को विद्यार्थियों की कक्षा-वार और विषय-वार सीखने की स्थिति का आकलन करना होता है। इसके आधार पर यह पता चलता है कि बच्चा न्यूनतम अधिगम स्तर (फाउंडेशन लर्निंग लेवल) तक पहुंच पाया है या नहीं। कक्षा एक से तीन में हिंदी और गणित, कक्षा चार

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

और पांच में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस), कक्षा छह से आठ में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है। हर कक्षा के बच्चों को विषयवार प्रश्न हल करने होंगे और शिक्षक उसकी जानकारी एप पर दर्ज करेंगे। यह एप बच्चों की सीखने की गति को मापने का डिजिटल साधन है। शिक्षक हर विद्यार्थी की प्रगति पर वास्तविक समय में रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। कक्षा-वार अधिगम की कमी (लर्निंग गैप) पहचानने और उसे भरने में मदद मिलेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा का कहना है कि बच्चों के नियमित मूल्यांकन से यह पता चलेगा कि वह कितना सीख रहे हैं, कहां सुधार की जरूरत है। इससे शिक्षक उन कमियों को दूर कर सकेंगे

 🎯 *निपुण+ ऐप डाउनलोड*

कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण करने वाले समस्त शिक्षकों को *निपुण +* ऐप डाऊन लोड करना है। पूर्व में निपुणलक्ष्य ऐप केवल कक्षा 1,2,3 के लिए ही था परन्तु *अब यह सभी कक्षाओं के लिए है*।

▪️ *कक्षा 1,2,3 में* 2 विषय हिन्दी, गणित 

▪️ *कक्षा 4 व 5 में* 4 विषय हिंदी, गणित, अंग्रेजी, EVS 

▪️ *कक्षा 6 से 8 में* 5 विषय हिन्दी,गणित अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय के प्रश्न open हो रहे हैं।

निपुण+ ऐप प्लेस्टोर पर भी उपलब्ध है, अथवा

https://play.google.com/store/apps/details.?id=com.technosys.prernanipunlakshya

 *उपरोक्त लिंक से डाऊन लोड कर आकलन करना सुनिश्चित करें ।*

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar