Home PRIMARY KA MASTER NEWS एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए साढ़े सात लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए साढ़े सात लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए

by Manju Maurya

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के बीच इस बार स्पर्धा काफी कठिन होने जा रही है। इन भर्तियों के लिए साढ़े सात लाख से अधिक नए अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवेदनों की संख्या 11 लाख तक पहुंच सकती है।

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों और प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए इन दिनों ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर नंबर प्राप्त करने वालों की संख्या शनिवार तक 29 लाख 32 हजार 884 तक पहुंच गई है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन 14 जुलाई को जारी हुआ था। उस वक्त लगभग 21 लाख 75 हजार ओटीआर हुए थे।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई थी। 15 दिन बाद ही 12 अगस्त से प्रवक्ता भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। दोनों ही भर्तियों में शामिल होने के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य शैक्षिक अर्हता है। ऐसे में बीएड अभ्यर्थियों को एक साथ दो बड़ी भर्तियों का तोहफा मिल गया। इसी वजह से डेढ़ माह के

भीतर साढ़े सात लाख से अधिक नए ओटीआर हो गए हैं।

अगर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती या प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदनों की संख्या 11 लाख तक पहुंची है या इससे ऊपर जाती है तो आयोग की किसी भी परीक्षा में आवेदनों की संख्या का नया रिकॉर्ड होगा। इससे पहले आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए 1069007 आवेदन आए थे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदनों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है। 

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही बढ़ेंगे ओटीआर

आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर की संख्या अभी और बढ़ेगी। एलटी ग्रेड व प्रवक्ता भर्ती के लिए रोज हजारों की संख्या में ओटीआर हो रहे हैं। आयोग जल्द राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए ओटीआर जरूरी है। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद ओटीआर की संख्या काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar