जौनपुरः नकल पर नकेल के कारण एडेड माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या निरंतर घटती जा रही है। प्राइवेट विद्यालय नकल, विद्यालय न आने की छूट सहित कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने छात्रों की संख्या कम होने से सरप्लस (अधिसंख्य) शिक्षकों को आवश्यकता वाले विद्यालयों में समायोजन का आदेश दिया है। पत्र आने के बाद जिले स्तर पर सूची तैयार की जा रही है।
