अलीगढ़: उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने सारी मर्यादाएं पार कर दीं। आरोप है कि सातवीं कक्षा की हिंदू छात्रा पर निकाह का दबाव बनाया। परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हुए अश्लील कृत्य किया। डरी-सहमी छात्रा के आपबीती बताने पर स्वजन ने डीएम-एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी से कराई गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वजन ने मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दे दी है।
