प्रतापगढ़। सड़क हादसे पर काबू पाने के लिए प्रशासन एक से 30 सितंबर तक नो हेलमेट-नो फ्यूल का विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को तो बगैर सीटबेल्ट किसी कार चालक को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा।
–
एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। बगैर हेलमेट सड़क पर फर्राटा – भरने वाले बाइक चालक और बगैर सीटबेल्ट चलने वाले कार चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल के पोस्टर व बैनर प्रमुख स्थानों पर लगाएं और नियमों का पालन कराने के लिए लोगों प्रेरित करें।
बगैर हेलमेट किसी बाइक
बगैर हेलमेट बाइक सवार को पंपकर्मी नहीं देंगे पेट्रोल
चौराहे पर लगे कैमरों से होगी निगरानी
यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा पुलिस प्रशासन की ओर से लगवाया गया है। बगैर हेलमेट, और सीटबेल्ट वाले चालकों को कैमरे से निगरानी की जाएगी। चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की रात में सीसीटीवी फुटेज लेकर ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनके चालक बगैर हेलमेट और सीटबेल्ट बाइक ओर कार लेकर फर्राटा भरते दिखेंगे।
चालक को पेट्रोल न दें, अन्यथा पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन तो बगैर सीटबेल्ट कार चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को बढ़ते सड़क