शिक्षक बनने के लिए यूपीटीईटी और सीटीईटी परीक्षा पास करना आवश्यक होता है। इन परीक्षाओं में न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है, जो अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जैसे सामान्य, आरक्षित वर्ग आदि पर निर्भर करता है।
यूपीटीईटी में सामान्य वर्ग के लिए 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग के लिए 55% (82.5/ 83 अंक) अंक जरूरी हैं।
सीटीईटी के लिए भी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग को 55% (82.5/83 अंक) लाना होता है।
दोनों परीक्षाओं में कुल अंक 150 होते हैं।

यह कटऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और आरक्षण नीति के अनुसार तय होते हैं।
क्वालीफाइंग होने पर प्रमाणपत्र जीवनभर वैध रहता है।
जनरल/ EWS श्रेणी
कट ऑफ मार्क्स- 60%
पासिंग मार्क्स- 90
OBC श्रेणी
कट ऑफ मार्क्स- 55%
पासिंग मार्क्स- 82.5
SC श्रेणी
कट ऑफ मार्क्स- 55%
पासिंग मार्क्स- 82.5
ST श्रेणी
कट ऑफ मार्क्स- 55%
पासिंग मार्क्स- 82.5
UPTET Syllabus :यूपी टीईटी प्राथमिक स्तर पेपर-I (कक्षा 1 से 5 तक) हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम व विषय-सूची
UPTET Syllabus :यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर पेपर-II (कक्षा 6 से 8 तक) हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम व विषय-सूची