Home News 20 हजार रुपये से अधिक के आयकर रिफंड में हो रहा विलंब, ऐसे ऑनलाइन देखें रिफंड की स्थिति

20 हजार रुपये से अधिक के आयकर रिफंड में हो रहा विलंब, ऐसे ऑनलाइन देखें रिफंड की स्थिति

by Manju Maurya

अगर आपका आयकर रिफंड 20 हजार रुपये से अधिक है तो आपको रिफंड मिलने में देरी हो सकती है। कारण, आयकर विभाग द्वारा ऐसे रिफंड की गहन छानबीन की जा रही है, जिसके चलते लंबा वक्त लग रहा है।

20 हजार से अधिक रिफंड वाले मामलों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैन्युअल तरीके से रिटर्न से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें समय लग रहा है।

दरअसल बीते कुछ वर्षों के दौरान देखा गया है कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि नजदीक आने पर बड़ी संख्या में रिटर्न दाखिल किए जाते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में रिटर्न दाखिल किए गए, जिसका अंदाजा कुछ ऐसे भी लगाया जा सकता है कि करीब दो करोड़ रिटर्न आखिर के पांच दिनों के अंदर दाखिल किए गए। जब बड़ी संख्या में रिटर्न दाखिल किए जाते हैं तो उस वक्त गलत तरीके से रिफंड के दावे किए जाने की संभावना बढ़ जाता है। रिटर्न दाखिल करते वक्त निवेश व छूट के गलत दावे किए जाते हैं, जिससे रिफंड हासिल किया जा सके। इसलिए इस बार आयकर विभाग 20 हजार से अधिक के रिफंड वाले मामलों में गहन छानबीन कर रहा है।

छोटे रिफंड तेजी से किए जा रहे जारी

आयकर विभाग ने बताया है कि इस बार छोटे रिफंड (20 हजार से कम) तेजी से जारी किए जा रहे हैं। यही नहीं, यहां तक दावा किया जा रहा है कि छोटे मामलों में रकम कुछ घंटों में खातों में आ रही है। वहीं, कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि रिटर्न दाखिल होने के अगले दिन ही रिफंड जारी कर दिया गया।

ऑनलाइन देखें रिफंड की स्थिति

● www.incometax.gov.in वेबसाइट पर जाए।

● पैन और पासवर्ड से लॉगिन करें

● E-File > Income Tax Returns > View Filed Returns पर क्लिक करें।

● उसके बाद नवीनतम रिटर्न चुनें और View Details में रिफंड स्टेटस देखें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar