पानीपत। हरियाणा के पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के मासूम को उल्टा लटकाने के मामले में पुलिस ने स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रधानाचार्य रेनू (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है। अजय ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को रेनू के कहने पर लटकाया था। उसे बर्बरता से पीटा भी था। यह स्कूल रेनू का ही है। राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूल को सील कर दिया गया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां की तहरीर पर पहले केस अजय के खिलाफ ही दर्ज किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि 13 अगस्त को रेनू ने ही उसे होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को उल्टा लटकाने को कहा था। अजय ने इसका वीडियो बना लिया। रेनू को जब लगा कि वह फंस सकती है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया। इससे नाराज होकर अजय ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बंधक बनाने व धमकी देने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन साल तक की सजा संभव
