एक ही अनुक्रमांक की दो-दो उत्तपुस्तिकाएं भेजने पर निस्तारण समिति ने की कार्रवाई
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं एक ही कक्ष से जमा किए जाने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर सचिव ने केंद्र व्यवस्थापक सहित नौ लोगों को बोर्ड परीक्षा के समस्त पारिश्रमिक कार्य से तीन साल के लिए डिबार कर दिया है।

राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज लालगंज को यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाया गया था। हाईस्कूल की परीक्षा में एक ही अनुक्रमांक के संस्कृत और हिंदी विषय की दो-दो उत्तरपुस्तिकाओं को कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा के बाद जमा किया।
परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिकाओं को सील कर संकलन केंद्र भेज दिया गया। मूल्यांकन के समय एक ही अनुक्रमांक
S संस्कृत और हिंदी विषय की थी उत्तर पुस्तिकाएं, राम अंजोर मिश्र इंटर में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान हुआ था खेल
की दो-दो उत्तरपुस्तिकाएं मिलने पर परीक्षाफल रोक दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की निस्तारण समिति ने जांच के बाद दोषी मिलने केंद्र व्यवस्थापक सहित आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीन साल के लिए सभी को परिषद के पारिश्रमिक कार्य से डिबार (वंचित)
कर दिया गया।
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की निस्तारण समिति ने 2026 से 2028 तक के लिए कार्य से वंचित किया है। राम अजोर मिश्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को आदेश की कॉपी प्रेषित कर दी गई है।
इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
केंद्रव्यवस्थापक सुनील शुक्ल, परीक्षा प्रभारी वैद्यनाथ सिंह, कक्ष निरीक्षक प्रदीप पांडेय (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालगंज), लोकमणि त्रिपाठी ( सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भवराम बोझी), आलोक शुक्ला (प्रवक्ता बीडी दूबे इंटर कॉलेज पहाड़पुर), रजनीश मिश्रा (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मनगढ़), सीलिंग पैकिंगकर्ता प्रदीप पांडेय (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालगंज), उत्कर्ष शुक्ल (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कीर्तिपुर), अभिषेक मिश्र (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेलहा) के खिलाफ कार्रवाई की गई।