जिलाधिकारी महोदय, चन्दौली द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में जनपद चन्दौली में लगातार वर्षा के कारण जलभराव व अतिवृष्टि की संभावना के दृष्टिगत जनपद के समस्त बेसिक / माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी आ०बा० विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय नर्सरी से कक्षा-8 तक के विद्यालय दिनांक 04.10.2025 को बन्द रहेगें।
अतः समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
