बीएसए की बेल्ट से पिटाई का मामला, जेल से बाहर आने के बाद अब दिया जाएगा आरोप पत्र
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने के आरोपी शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा बृहस्पतिवार को जेल से छूट गए। जेल से बाहर आने के बाद अब उनके खिलाफ विभागीय जांच रफ्तार पकड़ेगी। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित करने के बाद पूरे मामले की जांच बीईओ रमाकांत मौर्या को सौंपी है। अब वह आरोप पत्र देकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
- UDISE+ : Progression Activity 2026-27, Steps for Progression Activity
- बिहार में डीएम का आदेश विद्यालय में कोई भी शिक्षक मोबाइल नहीं चलाएगा,अगर कोई आदेश की अवहेलना की तो होगी कार्यवाही। , देखें वीडियो
- Ecce एजुकेटर भर्ती जौनपुर की वैकेंसी हुई रद्द, अभ्यर्थियों को दुबारा से ऑनलाइन आवेदन करना होगा
आरोपी शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा की बृहस्पतिवार सुबह जेल से रिहाई हो गई। इसके साथ ही अब विभागीय जांच भी तेज हो गई है। निलंबन मामले की जांच बीईओ रमाकांत मौर्या को दी गई है। अब वह शिक्षक को पहले आरोप पत्र देंगे। इस पत्र का शिक्षक जवाब देंगे। उसके बाद साक्ष्यों के आधार पर इन पर दंड तय किया जाएगा। अगर लघु दंड दिया जाएगा तो इनका स्कूल बदल सकता है। साथ ही अगर जांच में शिक्षक अपना बचाव नहीं कर पाते हैं तो इन्हें प्रधानाध्यापक से सहायक अध्यापक बनाया जा सकता है।
शिक्षक संगठनों की प्रतिक्रिया
संगठन दिलाएगा न्याय: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला मंत्री आराध्य शुक्ल ने कहा कि शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को संयम बनाए रखें। राजनीतिक लोगों के चंगुल से बचें। संगठन पर भरोसा रखें। संगठन पूरे मामले में उन्हें न्याय दिलाएगा।
जल्द हो बहाली: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने कहा कि हम लोग जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। हम लोगों ने जो मांग रखी थी, उसे समय रहते पूरा किया। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जिला प्रशासन ने बृजेंद्र को जल्द बहाल करने का वादा किया था। प्रशासन उस वादे को भी अतिशीघ्र पूरा करें।
वेतन वृद्धि भी वापस ली जा सकती है। हालांकि अब यह जांच पर निर्भर होगा। शिक्षक पर कौन सी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीईओ को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुपचुप तरीके से जेल से गए लखनऊ, मीडियाकर्मियों को रखा दूर
सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 23 सितंबर को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह पर बेल्ट से हमला करने वाले आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा की वृहस्पतिवार को गुपचुप तरीके से रिहाई हो गई। पुलिस व प्रशासन ने प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को जेल से निकालकर लखनऊ रवाना कर दिया। इस दौरान मीडिया से उन्हें दूर रखा गया।
जेल के मुख्य गेट पर काफी देर तक उनके परिजन भी खड़े रहे। कुछ समय बाद उनके पास एक फोन आया तो वह वहां से निकलकर बस अड्डे के लिए रवाना हो गए। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि रिहाई किस समय हुई, इसकी जानकारी उनको भी नहीं हुई थी। बता दें कि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि
बेल बांड के सत्यापन के कारण देर हो जाने से बुधवार शाम 5:30 बजे के बाद उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंचा था। जेल मैनुअल के हिसाब से उनको बुधवार को रिहा नहीं किया गया। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जेल मैनुअल का पालन करते हुए बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को रिहा कर दिया गया।