हापुड़ : सरवनी गांव में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सरकारी स्कूल में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र के माध्यम से अन्य छात्रों को कुरान की आयत के बारे में जानकारी दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग ने वहां के शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है। यह प्रदेश सरकार में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप का गांव है।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने बच्चों के बीच बैठे एक छात्र को अपने पास बुलाया तथा कुरान से संबंधित कुछ दृष्टांत सुनाने को कहा। बच्चे ने भी बेहिचक कुरान से संबंधित आयत को अन्य छात्रों को सुनाया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया। सरकारी विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम देख विभाग में भी अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों से जानकारी की गई तो अधिकांश शिक्षकों ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। बीएसए, रीतु तोमर ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो विभाग के पास मिला है। इसमें एक बच्चा कुरान से संबंधित कुछ चीजें सुना रहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य के कारण बताते नोटिस जारी कर दिया गया है।”