हवा का रूख बदलते ही दिन की धूप में तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलीं। 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा सबसे ठंडा रहा। वहीं कानपुर में 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश भर में कोहरे के असर में कमी देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
138
previous post