महोदय,
उपर्युक्त विषयक अपने पत्रांक-अर्थ (1) बेसिक / 2464/2025-26, दिनांक-13.10.2025 (छायाप्रति संलग्न) का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त जू०हा० स्कूलों में कार्यरत लिपिकों को ग्रेड वेतन रू0-1900 के स्थान रू0-2000/- अनुमन्य कराये जाने के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है।
2-अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या-91/अरसट-3-2019-846/2017, दिनांक-15.01.2019 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 के मान एवं मानकों के आधार पर अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में जनशक्ति का निर्धारण किया गया है।
3-उपर्युक्त के सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया राज्य द्वारा सहायता प्राप्त अशासकीय जू०हा० स्कूलों में कार्यरत लिपिकों के ग्रेड वेतन रू0 1900/- के स्थान पर 2000/- किये जाने के फलस्वरूप पडने वाले वित्तीय व्यय-भार (प्रतिमाह / वार्षिक) की अद्यतन सूचना के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत् लिपिकों की अद्यतन कुल संख्या भी शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि परीक्षणोपरान्त प्रकरण में अग्रतर कार्यवाही की जा सकें।
